May 21, 2026

Karm Ka Siddhant

न्यूज़ पोर्टल

गुनियालगांव में निर्माणाधीन सैन्यंधाम का निरीक्षण करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

 

देहरादून

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के गुनियालगांव स्थित निर्माणाधीन सैन्यधाम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री ने निर्माण कार्य के अंतिम चरण में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर सैन्य धाम के निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने निरीक्षण के दौरान निर्माण के अंतिम चरण में फिनिशिंग व कार्य के गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से सैन्य धाम की भव्यता एवं दिव्यता पर विशेष ध्यान देने तथा शहीदों के प्रति सम्मान और सेना के गौरवशाली इतिहास को संजोकर रखने के निर्देश दिए गए। सैनिक कल्याण मंत्री ने शहीदों की स्मृति में स्थापित नाम पट्टिका को भी सुव्यवस्थित ढंग से लगाने के अधिकारियों को निर्देशित किया।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना और राज्य सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट सैन्य धाम जल्द ही प्रदेश की जनता को समर्पित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यह धाम हमारे अमर बलिदानियों की शौर्य गाथाओं का प्रतीक है और आने वाली पीढ़ियों में देशभक्ति की भावना को प्रबल करेगा।

इस अवसर पर सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी, निदेशक सैनिक कल्याण (से.नि.) ब्रिगेडियर अमृतलाल लाल, उपनिदेशक कर्नल एमएस जोधा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

news

You may have missed