देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हाथीबड़कला की मेधावी छात्रा हिमाद्रि माहरा को सम्मानित किया। हिमाद्रि ने 12वीं कक्षा की परीक्षा में 99.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर मंत्री गणेश जोशी ने छात्रा को ₹5100 की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने हिमाद्रि और उनके परिजनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हिमाद्रि के पिता भगवान सिंह एक निजी संस्था में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता हेमा माहरा गृहिणी हैं। मंत्री जोशी ने कहा कि हिमाद्रि की सफलता न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है।

More Stories
33 मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में महापंचायत, हजारों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार l
भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से 25 वर्ष माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा एवं समर्पण के अंतर्गत *सेवा ज्योति यात्रा* कार्यक्रम आयोजित किया गया।
युवा संगम (फेज-7) के अंतर्गत गढ़वाल विश्वविद्यालय से पश्चिम बंगाल के लिए उत्तराखंड के डेलीगेट्स का दल रवाना: कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना