देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गल्जवाड़ी में आयोजित श्री राम कथा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कथा वाचक आचार्य बेनी माधव सेमवाल का आशीर्वाद लिया और प्रभु श्री राम से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि श्री राम कथा हमारे जीवन को आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता प्रदान करती है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर लीला शर्मा, ज्योति कोटिया, ज्योति ढकाल सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

More Stories
नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक
33 मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में महापंचायत, हजारों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार l
भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से 25 वर्ष माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा एवं समर्पण के अंतर्गत *सेवा ज्योति यात्रा* कार्यक्रम आयोजित किया गया।