देहरादून। केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को हो रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के चयन में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं का फीडबैक महत्वपूर्ण रहेगा।
पर्यवेक्षकों की संख्या जिस प्रकार दो से बढ़ाकर चार की गई है, उसे देखते हुए यह भी लगभग तय माना जा रहा है कि पार्टी हाईकमान भी जिताऊ प्रत्याशी पर ही दांव लगा सकता है। ऐसे में पर्यवेक्षक दल एकतरफा निर्णय लेने के स्थान पर सर्वसम्मति से प्रत्याशी के चयन की संस्तुति पर दांव खेल सकता है।

More Stories
धामी सरकार का बड़ा कदम, पिथौरागढ़ जिला न्यायालय में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग
नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक
33 मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में महापंचायत, हजारों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार l