देहरादून
*एसएसपी दून के निर्देशो पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान*
*रायपुर क्षेत्रान्तर्गत चूना भट्टा, अधोईवाला क्षेत्र में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान*
*अभियान के दौरान बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों के सत्यापन की करी कार्यवाही*
*किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 43 मकान मालिकों का 83 पुलिस एक्ट में चालान कर किया 04 लाख 30 हज़ार का जुर्माना*
*08 संदिग्धों को थाने पर लाकर की पूछताछ, करी सत्यापन की कार्यवाही*
*थाना रायपुर*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारो तथा संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन हेतु नियमित रूप से अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है। जिसके अनुपालन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रो में पुलिस द्वारा लगातार बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारो तथा संदिग्धों के सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक: 30-08-25 को रायपुर क्षेत्रान्तर्गत चूना भट्टा तथा अधोईवाला में पुलिस तथा पीएसी बल की संयुक्त टीम द्वारा बाहरी व्यक्तियों एवं किरायेदोरों का सत्यापन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान क्षेत्र में निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों व संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। अभियान के दौरान किरायेदारों का सत्यापन ने कराने वाले 43 मकान मालिकों का 83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान कर कुल 04 लाख 30 हज़ार रूपये का जुर्माना किया गया। इस दौरान 08 संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस द्वारा थाने पर लाकर पूछताछ करते हुए उनके विरूद्ध 81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गई।

More Stories
33 मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में महापंचायत, हजारों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार l
भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से 25 वर्ष माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा एवं समर्पण के अंतर्गत *सेवा ज्योति यात्रा* कार्यक्रम आयोजित किया गया।
युवा संगम (फेज-7) के अंतर्गत गढ़वाल विश्वविद्यालय से पश्चिम बंगाल के लिए उत्तराखंड के डेलीगेट्स का दल रवाना: कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना