देहरादून
उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक के रूप में अब आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ जिम्मेदारी संभालेंगे. शासन में गृह सचिव शैलेश बगौली ने इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिए हैं. दीपम सेठ की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति खत्म होने के बाद से ही लगातार उनके पुलिस महानिदेशक के रूप में तैनाती मिलने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थी. ऐसे में सोमवार को शासन ने कयासों को सच साबित करते हुए पुलिस महानिदेशक के रूप में दीपम सेठ को जिम्मेदारी देने से जुड़ा आदेश जारी कर दिया है.
उत्तराखंड में पुलिस महानिदेशक के तौर पर स्थाई तैनाती को लेकर पिछले लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था. आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार के पुलिस महानिदेशक पद से सेवानिवृत्त होने के बाद अभिनव कुमार को कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक बनाया गया था. हालांकि यूपीएससी को सात अधिकारियों के नाम भेजे गए थे, जिसमें अभिनव कुमार का नाम भी शामिल था. लेकिन यूपीएससी ने तीन नाम के पैनल में उनका नाम शामिल नहीं किया, ऐसे में उनका पुलिस महानिदेशक पद से दावेदारी खत्म हो गई. जिसके बाद पैनल में पहले नंबर पर शामिल 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ को शासन ने पुलिस महानिदेशक के पद पर जिम्मेदारी सौंप दी है.
More Stories
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे – गणेश जोशी
प्रेम नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष आदरणीय राजेश भाटिया को पर्यटन विभाग प्रकोष्ठ का सहसंयोजक का दायित्व मिलने पर हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
भारतीय सेना भर्ती अभ्यार्थियों हेतु भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के तरफ से महत्वपूर्ण सूचना : भर्ती वर्ष 2027