देहरादून
उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने की घटना में हुई क्षति पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुःखद समाचार को अत्यंत कष्टदायक बताया और कहा कि इस प्राकृतिक आपदा ने हम सभी को व्यथित कर दिया है।
कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि जिला प्रशासन की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्यों में निरंतर जुटी हुई हैं। मंत्री जोशी ने कहा कि मैं माँ गंगा से सभी के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूँ और इस कठिन समय में हर प्रभावित परिवार के साथ राज्य सरकार खड़ी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं घटना की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।

More Stories
33 मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में महापंचायत, हजारों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार l
भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से 25 वर्ष माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा एवं समर्पण के अंतर्गत *सेवा ज्योति यात्रा* कार्यक्रम आयोजित किया गया।
युवा संगम (फेज-7) के अंतर्गत गढ़वाल विश्वविद्यालय से पश्चिम बंगाल के लिए उत्तराखंड के डेलीगेट्स का दल रवाना: कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना