July 8, 2026

Karm Ka Siddhant

न्यूज़ पोर्टल

आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे अभियुक्त को पुलिस ने चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार

*”ऑपरेशन प्रहार”*

 

*कोतवाली रायवाला*

 

*एसएसपी दून की सख्ती के दिखता असर*

 

*आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे अभियुक्त को पुलिस ने चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार*

 

*अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध चाकू व चोरी का मोबाइल फ़ोन हुआ बरामद*

 

*बरामद मोबाइल को कुछ दिन पूर्व ही अभियुक्त ने हरिद्वार के किया था चोरी*

 

*लोगो को डराकर आपराधिक घटनाओ को अजांम देने के लिये अभियुक्त ने अपने पास रखा था अवैध चाकू*

 

*एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर संदिग्धों की तलाश हेतु सम्पूर्ण जनपद के लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान*

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े व्यक्तियों तथा संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

 

उक्त निर्देशो के क्रम में दिनांक 08/07?2026 की रात्रि रायवाला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान पम्प हाउस के पास रायवाला से 01 संदिग्ध व्यक्ति अवधेश पुत्र चन्दू के कब्जे से एक अवैध चाकू व 01 मोबाइल फोन वन प्लस नॉर्ड बरामद किया। अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त मोबाइल जनपद हरिद्वार क्षेत्र से चोरी किया जाना बताया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली रायवाला पर मु0अ0सं0 120/2026 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट, 35(1)ई/106(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

*पूछताछ विवरण-*

 

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि वह नशे के आदी हैं। पूर्व में उसका एक्सीडेंट होने के कारण उसके पैर में चोट लग गयी थी, जिस कारण वह कोई काम नही करता तथा वह अपने खाने पीने व नशे की पूर्ति के लिये मौका देखकर सड़क किनारे लेटे या नशे का सेवन करने वाले व्यक्तियों की जेब से मोबाइल व पैसे चोरी कर लेता था तथा लोगों को डराने के लिये उसके द्वारा अपने पास चाकू रखा था। बरामद मोबाइल के संबंध में जानकारी करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त मोबाइल को उसके द्वारा 02-03 दिन पूर्व ही हरिद्वार क्षेत्र से चोरी किया था, जिसे वह बेचने तथा मौका देखकर किसी दूसरी घटना को अजांम देने की फिराक में रायावाला क्षेत्र में घूम रहा था।

 

*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

 

अवधेश पुत्र चन्दू निवासी ग्राम व थाना बालमपुर, जनपद कांगड़ा, हि0प्र0, उम्र 24 वर्ष

 

*बरामदगी विवरण-*

 

1- 01 अवैध चाकू

2- 01 मोबाइल फोन, वन प्लस नॉर्ड( जनपद हरिद्वार क्षेत्र से चोरी किया गया )

 

*पुलिस टीम-*

 

1- उ0नि0 जगदम्बा प्रसाद बहुगुणा

2- हे0का0 अरुण शर्मा

3- का0 अमित सैनी

news