*अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*अभियुक्त के कब्जे से लगभग 04 लाख रू0 मूल्य की 12.77 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद*
*थाना नेहरू कॉलोनी*
मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में थाना नेहरू कालोनी पर गठित पुलिस टीम द्वारा गश्त/चैकिंग के दौरान सपेरा बस्ती के पास से एक अभियुक्त को 12.77 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0स0 – 380/25, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
विक्रमनाथ पुत्र स्व० रसालानाथ निवासी सपेरा बस्ती, मोथरोवाला, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र – 50 वर्ष।
*बरामदगी:-*
12.77 ग्राम अवैध स्मैक
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 प्रवीण पुंडीर, चौकी प्रभारी बाईपास
2- हे0का0 विद्यासागर उनियाल
3- का0 बृजमोहन कनवासी

More Stories
युवा संगम (फेज-7) के अंतर्गत गढ़वाल विश्वविद्यालय से पश्चिम बंगाल के लिए उत्तराखंड के डेलीगेट्स का दल रवाना: कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS) के तहत राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून का हुआ एम्पेनलेमेंट
श्री कृष्णयायन देसी गोरक्षा शाला, गैडी खाता, हरिद्वार मे किया गया वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम