देहरादून
बार एसोसिएशन चुनाव के नतीजे जारी हो गए हैं। अध्यक्ष पद पर मनमोहन कंडवाल का कब्जा रहा। वहीं, राजबीर सिंह बिष्ट सचिव पद पर काबिज हुए।
देहरादून बार एसोसिएशन प्रदेश की सबसे बड़ी बार एसोसिएशन है। इस साल अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष समेत कुल 12 पदों के लिए मतदान होना था, लेकिन लाइब्रेरियन के पद पर ललित भंडारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
लिहाजा, सोमवार को कुल 11 पदों के लिए मतदान हुआ था। इस दौरान कुल 3385 मतों में से 2765 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस हिसाब से बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार लगभग 81.7 फीसदी मतदान हुआ था।
अध्यक्ष: मनमोहन कंडवाल
सचिव: राजबीर सिंह बिष्ट
उपाध्यक्ष(सामान्य पद): भानु प्रताप सिसौदिया
उपाध्यक्ष(महिला आरक्षित): सीमा चड्ढा
सह-सचिव: कपिल अरोड़ा
पुस्तकालय अध्यक्ष: सुभाष परमार
कोषाध्यक्ष/संप्रेषण: ललित भंडारी(निर्विरोध)

More Stories
33 मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में महापंचायत, हजारों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार l
भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से 25 वर्ष माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा एवं समर्पण के अंतर्गत *सेवा ज्योति यात्रा* कार्यक्रम आयोजित किया गया।
युवा संगम (फेज-7) के अंतर्गत गढ़वाल विश्वविद्यालय से पश्चिम बंगाल के लिए उत्तराखंड के डेलीगेट्स का दल रवाना: कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना