देहरादून। उत्तराखंड से विशेष लगाव रखने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राज्य में लोकप्रियता और पिछले 10 साल की उपलब्धियां, लोकसभा चुनाव के दौरान गीतों में भी सुनाई देंगी। इसी क्रम में भाजपा ने शुक्रवार को उत्तराखंडी गीत मोदी की गारंटी, खुशहाल उत्तराखंड, नमो-नमो मोदी, तुम सबकी पसंद… लांच किया।
सपना हटवाल ने लिखा है गीत
इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देवभूमि से लगाव किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी गीत में प्रधानमंत्री द्वारा देश और उत्तराखंड में शुरू की गई योजनाओं व उपलब्धियों का उल्लेख है।
मोदी की गारंटी एक अटूट विश्वास है। जनता का प्रधानमंत्री मोदी पर अखंड विश्वास है। जनता डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में उत्तराखंड को आगे बढ़ते देख रही है और विकास में सहभागी बन रही है। कार्यक्रम में गीत के गायक शुभम पंवार समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
More Stories
मुख्यमंत्री ने 32 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण किए
लाहौर के एचिसन गुरुद्वारा साहिब में 80 वर्षों बाद सिख अरदास और शबद कीर्तन आयोजित
देहरादून में रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित पूर्व सैनिक रोजगार मेले का रिबन काटकर शुभारंभ करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी