महाकुंभ में शाही स्नान से पहले मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई। भगदड़ के बाद उत्तर प्रदेश में दूसरे राज्यों से आ रहे वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी जिसकी वजह से कई रास्तों पर भीषण जाम लग गया। जीटी रोड़ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर पिछले 60 घंटे से महाजाम की स्थिति बनी हुई थी जिससे लोगों को गुरुवार सुबह राहत मिली।
कैमूर जिले में भभुआ व दुर्गावती में लगी वाहनों की लंबी कतार अब समाप्त हो गई है। वहीं रोहतास जिले में भी ट्रकों का आवागमन शुरू हो गया है।
औरंगाबाद में सुबह 10 बजे से बारूण में जाम की स्थिति खत्म हो गई। एनएच पर वाहनों का परिचालन सामान्य हो गया। वहीं मदनपुर में भी वाहनों का परिचालन अब शुरू करा दिया गया है।
More Stories
शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 वाहन चालको को किया गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार” के साथ वीकेंड पर दून पुलिस ने शुरू किया “ऑपरेशन नाईट स्ट्राइक
भारतीय सेना के जवान और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने गोविंदघाट से श्री हेमकुंट साहिब तक ट्रेक रूट की रेकी की