October 10, 2026

Karm Ka Siddhant

न्यूज़ पोर्टल

देहरादून साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह ने किया ‘Emerging Trends in Multidisciplinary Research and Innovation’ पुस्तक का विमोचन

देहरादून साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह ने किया ‘Emerging Trends in Multidisciplinary Research and Innovation’ पुस्तक का विमोचन

 

देहरादून, उत्तराखंड

 

देहरादून साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह ने देहरादून में डॉ. भारत कुमार सिंघल द्वारा लिखित एवं संपादित पुस्तक “Emerging Trends in Multidisciplinary Research and Innovation” का विमोचन किया। रेडशाइन पब्लिकेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अगस्त 2026 में प्रकाशित यह पुस्तक विभिन्न शैक्षणिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में उभरते शोध, नवाचार और बहुविषयक अध्ययन को समर्पित है।

 

इस पुस्तक में डॉ. भारत कुमार सिंघल ने सह-संपादक के साथ-साथ अध्याय लेखक के रूप में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने पुस्तक के छठे अध्याय “Social Media Use and Sleep Quality Among Adolescents: A Review of Current Evidence” में किशोरों के सोशल मीडिया उपयोग और उनकी नींद की गुणवत्ता के बीच संबंधों का अध्ययन प्रस्तुत किया है।

 

अध्याय में बताया गया है कि सोशल मीडिया का अत्यधिक अथवा अनियंत्रित उपयोग किशोरों की नींद की अवधि, सोने के समय और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। साथ ही, इसमें डिजिटल माध्यमों के संतुलित उपयोग, बेहतर नींद की आदतों तथा किशोरों के समग्र कल्याण के लिए आवश्यक उपायों पर भी प्रकाश डाला गया है।

 

इस अवसर पर देहरादून साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह ने डॉ. भारत कुमार सिंघल को उनकी असाधारण शैक्षणिक उपलब्धि, शोध कार्य और मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए शिक्षा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।

 

हरिसिमरन सिंह ने डॉ. सिंघल से विशेष रूप से युवाओं के बीच नशामुक्त देहरादून अभियान, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, तनाव प्रबंधन और किशोरों के भावनात्मक कल्याण से जुड़े विषयों पर और अधिक कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आज का युवा देश का भविष्य है और उसे नशे से दूर रखकर, मानसिक रूप से सशक्त बनाकर तथा सकारात्मक गतिविधियों से जोड़कर ही एक स्वस्थ एवं जिम्मेदार समाज का निर्माण किया जा सकता है।

 

उन्होंने यह भी कहा कि देहरादून साइक्लिंग क्लब केवल साइक्लिंग और शारीरिक फिटनेस तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण, युवाओं के सशक्तीकरण और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए भी प्रतिबद्ध है। इस दिशा में मनोवैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों और युवाओं के संयुक्त प्रयास महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

 

डॉ. भारत कुमार सिंघल का यह प्रकाशन शोध, नवाचार और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। देहरादून साइक्लिंग क्लब ने आशा व्यक्त की कि उनका ज्ञान, अनुभव और शोध कार्य भविष्य में भी समाज, विशेषकर युवाओं के हित में उपयोगी सिद्ध होगा।

 

 

 

news