October 5, 2026

Karm Ka Siddhant

न्यूज़ पोर्टल

पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS) के तहत राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून का हुआ एम्पेनलेमेंट

*‘हर काम देश के नाम’*

 

*पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS) के तहत राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून का हुआ एम्पेनलेमेंट*

 

*देहरादून

 

पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoA) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता क्षेत्रीय केंद्र पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (RC ECHS) देहरादून और राजकीय दून मेडिकल कॉलेज (GDMC), देहरादून के बीच संपन्न हुआ।

 

इस समझौता ज्ञापन (MoA) पर निदेशक, क्षेत्रीय केंद्र ECHS देहरादून तथा राजकीय दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. गीता जैन द्वारा औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए गए।

 

इस अनुबंध के तहत राजकीय दून मेडिकल कॉलेज को ECHS के साथ आधिकारिक रूप से सूचीबद्ध (Empanelled) कर लिया गया है। इस साझेदारी से देहरादून और उत्तराखंड के आसपास के क्षेत्रों के हजारों ECHS लाभार्थियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को GDMC में विशेषज्ञ चिकित्सा उपचार और स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ होंगी।

 

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि यह साझेदारी देश की सेवा करने वाले वीर सैनिकों और उनके परिवारों को उत्कृष्ट, सुलभ और समयबद्ध चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम है।

 

 

news