देहरादून
उत्तराखंड सरकार द्वारा कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी भूपेंद्र सिंह कंडारी को उत्तराखंड गौ सेवा आयोग का उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) नियुक्त किए जाने पर उनके मोथरोवाला स्थित नवीन कार्यालय में सम्मान एवं शुभकामना समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा महानगर तथा आजीविका स्वयं सहायता समूह की बहनों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर उन्हें पुष्पहार पहनाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्ति ने कहा कि भूपेंद्र सिंह कंडारी को राज्य सरकार द्वारा सौंपा गया यह महत्वपूर्ण दायित्व उनके समाजसेवा, जनसेवा एवं गौ संरक्षण के प्रति समर्पण का सम्मान है। बहनों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में गौ सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को नई दिशा मिलेगी तथा प्रदेश में गौ संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य होंगे। कार्यक्रम में महिला मोर्चा महानगर एवं आजीविका स्वयं सहायता समूह की ओर से हेमा परिहार, लता सेमवाल, भुवनेश्वरी रावत, पूनम पांडे, सरोजनी सेमवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।
More Stories
कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय
ICG ने स्वदेशी एयर कुशन व्हीकल को शामिल करके अपनी ऑपरेशनल क्षमता को मज़बूत किया
बैंकॉक में 10वीं रक्षा वार्ता के दौरान भारत और थाईलैंड मैन्युफैक्चरिंग, रिसर्च, इनोवेशन और क्षमता विकास के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए।*