देहरादून
धर्मपुर विधानसभा अंतर्गत वार्ड 87, पित्थुवाला स्थित पूजा विहार (बेन्सन गेस्ट हाउस) में श्रीमती पूनम ममगाईं द्वारा आयोजित “बिखौती मेला” में नन्दा सुनन्दा कीर्तन मण्डली को सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर नन्दा सुनन्दा कीर्तन मण्डली द्वारा सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। महिलाओं ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में पहाड़ी रीति-रिवाजों के साथ झोड़ा-चांचरी नृत्य कर उत्सव का भरपूर आनंद लिया।
साथ ही मेरी गोमती आजीविका स्वयं सहायता समूह की बहनों द्वारा लगाए गए स्टॉल में पहाड़ी उत्पादों की लोगों ने खूब खरीदारी की, जिससे बहनों का मनोबल बढ़ा और उनका उत्साह एवं सशक्तिकरण हुआ।
इसके लिए समस्त क्षेत्रवासियों एवं पूनम ममगाईं दीदी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करती हूँ।
ऐसे भव्य एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हेमा परिहार
जिला उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा
अध्यक्ष, आजीविका स्वयं सहायता समूह
More Stories
ICG ने स्वदेशी एयर कुशन व्हीकल को शामिल करके अपनी ऑपरेशनल क्षमता को मज़बूत किया
बैंकॉक में 10वीं रक्षा वार्ता के दौरान भारत और थाईलैंड मैन्युफैक्चरिंग, रिसर्च, इनोवेशन और क्षमता विकास के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए।*
आईएमए की 53वीं रेगुलर एवं 37वीं टेक्निकल कोर्स के पूर्व अधिकारियों ने शौर्य स्थल पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि मनाई; कमीशन प्राप्ति की 52वीं वर्षगांठ