April 3, 2026

Karm Ka Siddhant

न्यूज़ पोर्टल

अपराधियों पर नकेल कसने टीम संग खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून

देहरादून

 

*देर रात्रि पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा उच्चाधिकारियों के नेतृत्व में संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों पर की छापेमारी की कार्यवाही।*

 

*एसएसपी देहरादून द्वारा स्वंय फील्ड में मौजूद रहकर सभी टीमों को किया ब्रीफ।*

 

*छापेमारी के दौरान मद्रासी कालोनी से 01 अभियुक्त को अवैध शराब तथा 02 लाख रू0 की नगदी के साथ किया गिरफ्तार।*

 

*गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी अवैध शराब की तस्करी में जा चुका है जेल।*

 

*अभियुक्त तथा अभियुक्त की पत्नी का रहा है पुराना आपराधिक इतिहास, दोनों के विरुद्ध गुंडा एक्ट में की जा चुकी है कार्यवाही*

 

*शराब पीकर वाहन चलाने वाले 14 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

 

*रात्रि में अनावश्यक रूप से घूम रहे 32 संदिग्धों को पुलिस द्वारा लाया गया थाने पर ।*

 

अपराध तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक: 31-03-26 की देर रात्रि एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत रेलवे स्टेशन, मद्रासी कालोनी, त्यागी रोड आदि क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा पूर्व में मादक पदार्थों तथा अवैध शराब तस्करी में लिप्त रहे संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों पर छापेमारी की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम को मद्रासी कालोनी में छापेमारी के दौरान 01 अभियुक्त के कब्जे से 57 पव्वे अवैध देसी शराब तथा 02 लाख रू0 नगद बरामद हुए। बरामद धनराशि के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्त कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। अभियुक्त के पूर्व में भी संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त रहने के दृष्टिगत पुलिस द्वारा बरामद धनराशि को कब्जे में लिया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली नगर पर आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त तथा उसकी पत्नी का पूर्व में भी अवैध शराब तस्करी के अभियोग में जेल जान प्रकाश में आया है। अभियुक्त के विरुद्ध अवैध शराब तस्करी के 04 तथा अभियुक्त की पत्नी के विरुद्ध 08 अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त तथा उसकी पत्नी के विरुद्ध गुंडा एक्ट के अधीनस्थ भी कार्यवाही की जा चुकी है।

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 14 वाहन चालकों को गिरफ्तार करते हुए सम्बन्धित वाहनों को सीज किया गया तथा रात्रि में अनावश्यक रूप से घूम रहे 21 संदिग्ध व्यक्तियों को 172 बीएनएसएस में हिरासत में लेते हुए पूछताछ हेतु थाने लाया गया।

एसएसपी देहरादून के निर्देशन में पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है।

 

*कार्यवाही का विवरण:*

01 : शराब पीकर वाहन चलाने पर 14 वाहनों को किया सीज।

सभी 14 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार।

 

02 : अनावश्यक रूप से घूम रहे 21 व्यक्तियों को 172 बीएनएसएस में हिरासत में लेकर लाया थाने पर।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* रोहताश पुत्र स्व0 श्री दीनानाथ, मद्रासी कालोनी उम्र 54 वर्ष

 

*बरामदगी:*

01: 57 पव्वे देसी शराब

02: 02 लाख रू0 नगद

 

*आपराधिक इतिहास:*

 

*अभियुक्त रोहताश पुत्र स्व0 दीनानाथ, निवासी: मद्रासी कालोनी कोतवाली नगर देहरादून*

01: मु0अ0सं0: 427/18 धारा: 60 आब0अधि0

02: मु0अ0सं0: 308/20 धारा: 60 आब0अधि0

03: मु0अ0सं0: 211/22 धारा: 60 आब0अधि0

04: मु0अ0सं0: 208/17 धारा: 60 आब0अधि0

 

*02: रेखा पत्नी रोहताश निवासी: मद्रासी कालोनी कोतवाली नगर देहरादून*

01: मु0अ0सं0: 469/16 धारा: 60 आब0अधि0

02: मु0अ0सं0: 166/18 धारा: 60 आब0अधि0

03: मु0अ0सं0: 01/19 धारा: 60 आब0अधि0

04: मु0अ0सं0: 54/21 धारा: 60 आब0अधि0

05: मु0अ0सं0: 445/21 धारा: 60 आब0अधि0

06: मु0अ0सं0: 362/23 धारा: 60 आब0अधि0

07: मु0अ0सं0: 423/23 धारा: 60 आब0अधि0

08: मु0अ0सं0: 42/24 धारा: 60 आब0अधि0

news