देहरादून
चैत्र नवरात्रि के महाअष्टमी पर्व के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर परिवार सहित विधि-विधान से कन्या पूजन किया। इस दौरान उन्होंने नौदुर्गा स्वरूपा कन्याओं का सम्मानपूर्वक पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कैबिनेट मंत्री ने कन्याओं के चरण पखारकर उन्हें चुनरी ओढ़ाई तथा विधिपूर्वक आरती उतारी श्रद्धा भाव से कन्याओं को भोजन भी कराया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कन्याओं को दक्षिणा एवं उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया और सभी प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
More Stories
नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प और सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के विश्वास का प्रतीक : मुख्यमंत्री
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद खजूरिया ने इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून के निदेशक के रूप में कार्यभार सँभाला
जिला जज प्रेम सिंह खिमाल को बार एसोसिएशन ने दी भावभीनी विदाई