देहरादून
*श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश*
*सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से संपूर्ण मेला क्षेत्र में सतत निगरानी रखने के दिये निर्देश*
*आकस्मिक स्थिति में तात्कालिक कार्यवाही के लिए मेला क्षेत्र में QRT की टीमें नियुक्त करने हेतु किया निर्देशित*
श्री झण्डा जी के आरोहण के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मेला स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को झंडा मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित करने, मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु समुचित संख्या में पुलिस बल नियुक्त करने, मेला क्षेत्र में असामाजिक तत्वों व संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखने हेतु सादे वस्त्रों में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए।
साथ ही मेला क्षेत्र में किसी आकस्मिक परिस्थिति में तात्कालिक कार्रवाई के लिए QRT की टीमें नियुक्त करने व मेला क्षेत्र व उसके आस पास ऊँचे स्थानों/ भवनों में रूफटॉप ड्यूटियां नियुक्त करने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र में लगने वाले लंगरों में मुख्य अग्निशमन अधिकारी की निगरानी में अग्निशमन व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी नगर तथा अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
More Stories
जनरल एटॉमिक्स एरोनॉटिकल सिस्टम्स, इंक. के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग करने वाले अभियुक्तों को दून पुलिस ने पढाया कानून का पाठ
प्रदेशसेवा में उत्कृष्ट योगदान: मुख्यालय उत्तराखंड सब एरिया गवर्नर प्रशंसा पत्र से सम्मानित