देहरादून….. पत्रकार एवं समाज सेवी मोहन सिंह खालसा के नेतृत्व में राष्ट्रीय संस्था श्री सुख मनी सेवा सोसाइटी ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से शिष्टाचार भेंट की
सोसाइटी के अध्यक्ष जसबीर सिंह एवं सोसाइटी सचिव ने पुष्प कुंज देकर मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी संस्था पिछले कई सालों से देहरादून की संगतों को पाकिस्तान में श्री गुरु द्वारा साहिब के दर्शनों हेतु ले कर जाती है
लेकिन इस बार सरकार द्वारा नियमों में कुछ बदलाव की वजह से राज्य सरकार की अनुमति अनिवार्य कर दी गई है
उक्त के संबंध में प्रतिनिधि मंडल ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर पूरी जानकारी दी
मंत्री जोशी ने कहा कि धर्म के कार्यों के लिए हमारी धामी सरकार सदेव सेवारत है और हम हर संभव सहायता के लिए सदैव तैयार है
इस पर अध्यक्ष जसबीर सिंह ने कहा कि जोशी जी आप ही ने पूरी तैयारियां करवानी है और संगतों को हरी झंडी दिखा कर यात्रा के लिए रवाना भी करना है सरकात्मक आश्वासन देते हुए मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गुरु घर का काम नहीं सेवा समझ कर प्राथमिक से किया जाएगा
More Stories
सीमाद्वार में जलभराव पर डीएम सख्त, नगर निगम को 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश
जनरल एटॉमिक्स एरोनॉटिकल सिस्टम्स, इंक. के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग करने वाले अभियुक्तों को दून पुलिस ने पढाया कानून का पाठ