देहरादून
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी स्थित पोलो ग्राउंड पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को नई दिल्ली के लिए शुभकामनाओं सहित विदा किया। ज्ञात हो कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मसूरी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के उपरांत वापस दिल्ली लौटे।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्हें शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान प्रकट किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि होने के साथ-साथ ‘वीरभूमि’ भी है और यहां के जवानों ने हमेशा देश की सेवा में अदम्य साहस और पराक्रम दिखाया है।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन से देश की रक्षा व्यवस्था और सैनिकों के कल्याण कार्यों में निरंतर मजबूती आई है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी रक्षा मंत्री का सहयोग उत्तराखण्ड को विशेष रूप से सैनिक कल्याण के क्षेत्र में मिलता रहेगा।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, सतीश ढौंडियाल, अरविंद सेमवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।
More Stories
अपराधियों पर वार करता “ऑपेरशन प्रहार”
दून पुस्तक महोत्सव 2026, देहरादून में साहित्य, संस्कृति और रचनात्मकता का उत्सव
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा आयोजित आभार रैली में प्रतिभाग किया।