देहरादून
गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर प्रदेश के कृषि, कृषक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून में पारंपरिक विधि-विधान से गोवर्धन पूजा एवं गौमाता का पूजन संपन्न किया।
काबीना मंत्री जोशी ने इस अवसर पर कहा कि गोवर्धन पूजा भारतीय कृषि संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण की गहरी भावना से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि गाय, गोबर और गोमूत्र हमारे ग्रामीण जीवन की आधारशिला हैं, जिनसे न केवल जैविक खेती को बढ़ावा मिलता है, बल्कि स्वच्छता एवं सतत विकास को भी बल मिलता है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे जैविक खाद और प्राकृतिक खेती को अपनाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं, जिससे किसानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।

More Stories
युवा संगम (फेज-7) के अंतर्गत गढ़वाल विश्वविद्यालय से पश्चिम बंगाल के लिए उत्तराखंड के डेलीगेट्स का दल रवाना: कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS) के तहत राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून का हुआ एम्पेनलेमेंट
श्री कृष्णयायन देसी गोरक्षा शाला, गैडी खाता, हरिद्वार मे किया गया वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम