देहरादून
सीनियर सिटिजन सोसायटी प्रेम नगर देहरादून में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस अति उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि कुंवर जपेंद्र सिंह जी ने भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के संकल्प के बारे में दोहराया और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण व वृद्ध आश्रम हेतु आजीवन ₹ 1 लाख प्रति वर्ष प्रदान करने की घोषणा की गई।

महर्षि वाल्मीकि शिक्षा संस्कार केन्द्र के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अति वरिष्ठ नागरिक श्री यशपाल माकिन व श्रीमती खुराना को सम्मानित किया गया। सोसायटी सदस्यों की वैवाहिक वर्षगांठ पर उन्हें सोसायटी की और से भेंट प्रदान की गई।
सर्वप्रथम सोसायटी के स्थापना दिवस पर सोसायटी अध्यक्ष श्री ए के कौल ने सोसायटी के कार्यकलापों के बारे में जानकारी प्रदान की। उपाध्यक्ष डा. लालिमा वर्मा व कैप्टन एचपी पुरोहित ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन सचिव गुलशन माकिन ने किया।
इस अवसर पर सुभाष माकिन, ओम प्रकाश चावला, डी सी ध्यानी, पारुल विश्नोई, नजमा प्रवीन, विनोद पंवार, भूषण भाटिया, रवि भाटिया सहित नगर के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
More Stories
पूर्वी DRC में बेहतरीन सेवा के लिए भारतीय सेना के शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदकों से सम्मानित किया गया।
नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प और सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के विश्वास का प्रतीक : मुख्यमंत्री
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद खजूरिया ने इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून के निदेशक के रूप में कार्यभार सँभाला