देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में जनपद उत्तरकाशी के ग्राम साल्ड निवासी प्रख्यात लेखक शिवप्रसाद सेमवाल शास्त्री ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मंत्री जोशी को उत्तरकाशी जनपद के साल्ड एवं बड़ेथी में स्थित जगन्नाथ मंदिर पर आधारित अपनी पुस्तक “त्रिवेणी दिग्दर्शन” भेंट की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लेखक सेमवाल के इस साहित्यिक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक प्रदेश की संस्कृति और आस्था के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की आध्यात्मिक धरोहर को उजागर करने वाला यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगा।
More Stories
पूर्वी DRC में बेहतरीन सेवा के लिए भारतीय सेना के शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदकों से सम्मानित किया गया।
नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प और सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के विश्वास का प्रतीक : मुख्यमंत्री
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद खजूरिया ने इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून के निदेशक के रूप में कार्यभार सँभाला