गैरसैंण
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज भराड़ीसैंण, गैरसैंण में पूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने गैरसैंण में पूर्व सैनिकों की सुविधा हेतु सीएसडी कैंटीन एवं सैनिक विश्राम गृह के निर्माण के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंपा।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधि मंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया और कहा कि सरकार पूर्व सैनिकों के हितों एवं सुविधाओं के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर राज्यमंत्री राम चंद्र गौड़, कैप्टन प्रेम सिंह, कै. नंदन सिंह, अमन सिंह, सूबेदार महिपाल सिंह, पृथ्वी सिंह बिष्ट, कुलदीप सिंह नेगी सहित कई पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

More Stories
युवा संगम (फेज-7) के अंतर्गत गढ़वाल विश्वविद्यालय से पश्चिम बंगाल के लिए उत्तराखंड के डेलीगेट्स का दल रवाना: कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS) के तहत राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून का हुआ एम्पेनलेमेंट
श्री कृष्णयायन देसी गोरक्षा शाला, गैडी खाता, हरिद्वार मे किया गया वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम