देहरादून/प्रेम नगर
डॉक्टर्स दिवस के अवसर पर सिद्धपीठ श्री सनातन धर्म मंदिर, प्रेमनगर में संचालित महर्षि वाल्मीकि शिक्षा संस्कार केंद्र पर डॉक्टर्स को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टर परमार्थ जोशी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला उप – चिकित्सालय, प्रेमनगर, डॉक्टर अंशिका जैन, सीएमआई एवं डॉक्टर सुकन्या को मंदिर एवं केंद्र की ओर से अंगवस्त्र व भेंट अर्पित कर सम्मानित किया गया।

केंद्र संचालिका श्रीमती पारुल बिश्नोई ने उपस्थित डॉक्टर्स का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम अध्यक्ष श्री ए के कौल एवं कप्तान पुरोहित ने डॉक्टर्स द्वारा मानव जीवन के उत्तम स्वास्थ्य हेतु डॉक्टर्स द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं की सराहना की। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने केंद्र के बच्चों को निःशुल्क फुल बॉडी चेक अप के लिए घोषणा की। आरोग्यधाम ट्रस्ट द्वारा बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई।

इस अवसर पर ए के कौल, रविंद्र माकिन, कैप्टन पुरोहित, पारुल विश्नोई, ओम प्रकाश चावला, गुलशन माकिन, रवि भाटिया सहित नगर के अन्य गण मान्य बुद्धिजीवी उपस्थित हुए।

More Stories
33 मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में महापंचायत, हजारों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार l
भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से 25 वर्ष माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा एवं समर्पण के अंतर्गत *सेवा ज्योति यात्रा* कार्यक्रम आयोजित किया गया।
युवा संगम (फेज-7) के अंतर्गत गढ़वाल विश्वविद्यालय से पश्चिम बंगाल के लिए उत्तराखंड के डेलीगेट्स का दल रवाना: कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना