देहरादून
उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पदोन्नत 58 निरीक्षकों की सूची में एसटीएफ से उप निरीक्षक यादविंदर बाजवा और उप निशंक आशीष गुसाईं हुए पदोन्नत*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा खुशनुमा माहौल पहनाए गए स्टार।*

उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा शनिवार के दिन मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में अलग-अलग जनपदों में सेवाएं दे रहे नागरिक पुलिस के 58 उप निरीक्षकों के निरीक्षक पद पर प्रमोशन किए गए हैं। वहीं पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निरीक्षकों के पद पर पदोन्नति आदेश पर आज एसटीएफ में नियुक्त उपनिरीक्षक यादविंदर बाजवा और उप निरीक्षक आशीष गुसाईं को निरीक्षक पद पर स्टार लगाकर तरक्की प्रदान की गई है। एसटीएफ कार्यालय में आयोजित पीपिंग सेरेमनी के कार्यक्रम में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा निरीक्षक पद पर पदोन्नत यादविंदर बाजवा और आशीष गुसाईं को पुलिस उपाधीक्षक अंकुश मिश्र एवं अन्य ऑफिसर्स की मौजूदगी में स्टार पहनाए गए।
More Stories
पूर्वी DRC में बेहतरीन सेवा के लिए भारतीय सेना के शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदकों से सम्मानित किया गया।
नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प और सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के विश्वास का प्रतीक : मुख्यमंत्री
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद खजूरिया ने इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून के निदेशक के रूप में कार्यभार सँभाला