प्रेम नगर…. देहरादून
*घटना को अजांम देने वाले 01 वाहन चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई स्पेलण्डर मोटरसाइकिल हुई बरामद*
*थाना प्रेमनगर*
दिनांक 29/05/2025 को वादी श्री बबलू प्रजापति पुत्र स्व0 श्याम सिंह, निवासी ओल्ड पोस्ट ऑफिस रोड गौरी शंकर मंदिर प्रेमनगर देहरादून द्वारा थाना प्रेमनगर पर प्रार्थना पत्र दिया कि उनके घर के बाहर से किसी अज्ञात चोर द्वारा उनकी स्पेलण्डर मोटरसाइकिल स0-यू0के0-07डी0एस0-9430 को चोरी कर लिया है, प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में अन्तर्गत धारा 303(2) बी0एन0एस0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण एंव अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो पर थाना प्रेमनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटनास्थल के आसपास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेजो को चैक किया गया तथा दिनांक 30-05-2025 को मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान वाहन चोरी की घटना को अजांम देने वाले अभियुक्त शोयब पुत्र अब्दुल सलाम को चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता अभियुक्त*
शोयब पुत्र अब्दुल सलाम निवासी ग्राम – निसरा, थाना जहानाबाद, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश हाल पता सेलाकुई, देहरादून, उम्र 21 वर्ष
*बरामदगी*
मोटरसाइकिल स0- यू0के0- 07 डी0एस0-9430
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 अमित शर्मा, चौकी प्रभारी झाझरा
2- हे0का0 धर्मेंद्र सिंह बिष्ट
3- का0 श्रीकांत मलिक
4- का0 रोबिन सिंह
More Stories
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री से भेंट कर राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर की चर्चा
अपराधियों पर वार करता “ऑपेरशन प्रहार”
दून पुस्तक महोत्सव 2026, देहरादून में साहित्य, संस्कृति और रचनात्मकता का उत्सव