Dehradun
*नगर क्षेत्रान्तर्गत मुख्य बाजारों, प्रमुख मार्गों पर अस्थाई अतिक्रमण के विरुद्ध दून पुलिस ने चलाया अभियान*

*सड़क किनारे फुटपाथों पर अतिक्रमण कर यातायात व्यवस्था बाधित करने वाले 148 दुकानदारों/फड़/ठेली संचालकों के पुलिस एक्ट में किये चालान*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने- अपने थाना क्षेत्र में मुख्य बाजारों, सड़क किनारे फुटपाथों पर अस्थाई अतिक्रमण कर आम जन के आवागमन व यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशो के क्रम में आज दिनांक 29/04/2025 को दून पुलिस द्वारा नगर क्षेत्रान्तर्गत मुख्य बाजारों, प्रमुख मार्गो में अस्थाई अतिक्रमण करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाते हुए कार्यवाही की गई।

अभियान के दौरान सड़क किनारे फुटपाथों व दुकानों के बाहर मुख्य मार्गो पर अस्थाई अतिक्रमण करने वाले 43 दुकानदारों/फड़/ ठेली संचालकों के पुलिस द्वारा 83 पुलिस एक्ट 4,30,000/-₹ के कोर्ट के चालान तथा 105 दुकानदारों/फड़/ ठेली संचालकों के 81 पुलिस एक्ट के चालान कर 30,000 /- ₹ संयोजन शुल्क वसूला गया।

More Stories
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री से भेंट कर राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर की चर्चा
अपराधियों पर वार करता “ऑपेरशन प्रहार”
दून पुस्तक महोत्सव 2026, देहरादून में साहित्य, संस्कृति और रचनात्मकता का उत्सव