देहरादून
*ड्रंक एण्ड ड्राइव में 05 वाहनों को किया सीज।*
*यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 07 वाहन चालकों के मां0 न्यायालय के किये चालान।*
*यातायात के नियमों का उल्लंघन 10 वाहन चालकों का एम0वी0एक्ट में किया चालान वसूला 7500 रू0 का जुर्माना ।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त सम्बन्ध में थाना सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत यातायात के नियमों *( ड्रंक एण्ड ड्राइव, ओवर लोडिंग, रैश ड्राइविंग आदि )* का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए ड्रंक एण्ड ड्राइव में 05 वाहनों को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त 07 वाहन चालकों के मां0 न्यायालय के चालान किये गये साथ ही यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहन चालकों का एम0वी0 एक्ट के अन्तर्गत चालान कर उनसे 7500/- रू0 का जुर्माना वसूल किया गया। अभियान आगे भी जारी है।
*कार्यवाही का विवरण:*
01: ड्रंक एण्ड ड्राइव में सीज किये गये वाहनों की संख्या: 05
02: मां0 न्यायालय के चालानों की संख्या: 07
03: एम0वी0एक्ट के अन्तर्गत किये गये चालानो की संख्या: 10
04: एम0वी0एक्ट के अन्तर्गत वसूला गया जुर्माना: 7500 रू0

More Stories
नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक
33 मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में महापंचायत, हजारों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार l
भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से 25 वर्ष माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा एवं समर्पण के अंतर्गत *सेवा ज्योति यात्रा* कार्यक्रम आयोजित किया गया।