May 21, 2026

Karm Ka Siddhant

न्यूज़ पोर्टल

मसूरी क्षेत्र में विकास योजनाओं की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उनका धन्यवाद करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

 

देहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की और मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विकास योजनाओं को स्वीकृति देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

काबीना मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें प्रमुख रुप से चन्द्रोटी जिला पंचायत क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग से होने वाले लगभग 4 करोड़ 80 लाख की योजनाओं की स्वीकृति हुई है। उन्होंने पेयजल एवं सीवर योजनाओं की स्वीकृति के लिए भी मुख्यमंत्री से अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के अमल में आने से मसूरी क्षेत्र के नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और क्षेत्र की समग्र प्रगति को नई गति मिलेगी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनहित में निरंतर कार्य कर रही है और मसूरी को विकसित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है

news

You may have missed