देहरादून
अपर पुलिस महानिदेशक कारागार, अभिनव कुमार द्वारा मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन से शिष्टाचार भेंट की गयी, और कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग द्वारा शासन की नीति के अनुसार बंदियों के सुधार एवम् पुर्नवास के दृष्टिगत किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों से अवगत कराया। अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा मुख्य सचिव को यह भी आश्वस्त किया गया कि उनके मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड शासन की नीति/दिशा निर्देशों के अनुरूप कारागार विभाग पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका का निर्वहन करेगा। अपर पुलिस महानिदेशक कारागार द्वारा मुख्य सचिव से कारागार विभाग की नीतियों और कार्यक्रमों के सम्बन्ध में एक समीक्षा बैठक करने का भी अनुरोध किया गया, जिससे विभागीय कार्यों के सम्बन्ध में मुख्य सचिव का मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सके।
The post अपर पुलिस महानिदेशक कारागार, अभिनव कुमार द्वारा मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन से शिष्टाचार भेंट की गयी appeared first on Punjab Times.

More Stories
नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक
33 मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में महापंचायत, हजारों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार l
भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से 25 वर्ष माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा एवं समर्पण के अंतर्गत *सेवा ज्योति यात्रा* कार्यक्रम आयोजित किया गया।