देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित नीलकंठ विहार में आयोजित होली मिलन समारोह में शिरकत की। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने फूलों की होली खेली और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने सभी को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और एकता का पर्व है। उन्होंने कहा कि इस रंगों के त्योहार से हमें आपसी प्रेम और भाईचारे को और मजबूत करने की प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत डॉ.बबीता सहलोत्रा, भावना चौधरी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
More Stories
भारतीय सेना के जवान और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने गोविंदघाट से श्री हेमकुंट साहिब तक ट्रेक रूट की रेकी की
मित्रता, सेवा, सुरक्षा” के भाव को चरितार्थ करती दून पुलिस
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री से भेंट कर राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर की चर्चा