देहरादून
*दून पुलिस की बस सेवा शराबियों की उतार रही खुमारी।*
*सड़क किनारे सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी*
*विगत 01 सप्ताह में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 495 व्यक्तियों को दून पुलिस द्वारा लाया गया थाने पर*
*सभी के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई करते हुए वसूला 1,70,250/- रुपये का जुर्माना, दी सख्त हिदायत*
*दून पुलिस का अभियान लगातार जारी*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान विगत 01 सप्ताह मे दून पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर, सडक किनारे खुले में अथवा गाड़ियों में शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्व चैकिंग अभियान चलाकर कुल 495 व्यक्तियो को गाडी मे बैठाकर थाने पर लाया गया व पूछताछ के पश्चात उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देकर सभी 495 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए कुल 01,70,250/-रू0 का जुर्माना वसूला गया। अभियान आगे भी लगातार जारी है।

More Stories
नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक
33 मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में महापंचायत, हजारों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार l
भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से 25 वर्ष माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा एवं समर्पण के अंतर्गत *सेवा ज्योति यात्रा* कार्यक्रम आयोजित किया गया।