देहरादून
जनमानस की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पल्टन बाजार में स्थापित किये गए सीसीटीवी कैमरे एवं पीए सिस्टम का डीएम एवं एसएसपी दिनांक 01 फरवरी 2025 को प्रातः 11 बजे कोतवाली देहरादून में शुभारंभ करेंगे। इसके उपरान्त सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत आईएसबीटी पर किये जा रहे पार्किंग, फ्लाईओवर सुधारीकरण कार्यों का निरीक्षण करेंगे।
डीएम सविन बसंल ने महिला, बुजुर्ग एवं व्यापरियों की सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पल्टन बाजार में सीसीटीवी कैमरे एवं पीए सिस्टम स्थापित करने हेतु पुलिस को धनराशि जारी की गई थी। वहीं आईएसबीटी पर यातायात व्यवस्था सुचारू करने हेतु छोटे वाहनो हेतु पार्किंग निर्माण कार्य तथा कारगी चौक की तरफ यूटर्न हेतु फ्लाईओवर सुधारीकरण कार्य गतिमान है जिसकी डीएम स्वयं मॉनिटिरिंग कर रहे हैं, जिनका डीएम एवं एसएसपी निरीक्षण करेंगे।
—-0—-

More Stories
33 मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में महापंचायत, हजारों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार l
भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से 25 वर्ष माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा एवं समर्पण के अंतर्गत *सेवा ज्योति यात्रा* कार्यक्रम आयोजित किया गया।
युवा संगम (फेज-7) के अंतर्गत गढ़वाल विश्वविद्यालय से पश्चिम बंगाल के लिए उत्तराखंड के डेलीगेट्स का दल रवाना: कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना