देहरादून
*अभियुक्त के कब्जे से चोरी का मोबाइल बरामद।*
*कोतवाली नगर ।*
कोतवाली नगर पर वादी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0: 29/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजो से संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए मुखबिर तत्रं को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 29/1/25 को अभियुक्त शौकीन उर्फ नाडा को बारात घर के सामने निकट रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चुराया गया एक वन प्लस का मोबाइल बरामद हुआ।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिये उसके द्वारा उक्त मोबाइल फोन को चोरी किया गया था। अभियुक्त उस मोबाइल को बेचने की फिराक में था, किन्तु मोबाईल का बिल ना होने के कारण किसी भी व्यक्ति ने उससे चोरी का मोबाइल फोन नही खरीदा तथा दून पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया
पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में जेल जाना प्रकाश में आया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* शौकीन उर्फ नाडा पुत्र फुरकान मूल पता बेगमपुर लाल कुर्ती बड़ा बाजार मेरठ उ0प्र0 हाल ब्रह्मपुरी निकट नदी, पटेलनगर उम्र 33 वर्ष
*बरामदगी*: चोरी किया गया मोबाइल वन प्लस।

More Stories
33 मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में महापंचायत, हजारों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार l
भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से 25 वर्ष माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा एवं समर्पण के अंतर्गत *सेवा ज्योति यात्रा* कार्यक्रम आयोजित किया गया।
युवा संगम (फेज-7) के अंतर्गत गढ़वाल विश्वविद्यालय से पश्चिम बंगाल के लिए उत्तराखंड के डेलीगेट्स का दल रवाना: कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना