देहरादून,
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज किशन नगर स्थित आत्मा राम धर्मशाला में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. हरबंश कपूर की जयंती के अवसर पर आयोजित हवन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्व. हरबंश कपूर को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि स्व. हरबंस कपूर वास्तव में एक आदर्श जननेता थे। उन्होंने अपने जीवन का हर पल जनसेवा को समर्पित किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कपूर साहब मेरे राजनीतिक गुरु थे और आज मैं जहां भी हूं सब कपूर साहब की वजह से हूं। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में उनका योगदान अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कपूर साहब के आदर्श और विचार सदैव हमें जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर, अमित कपूर, अतुल कपूर, संदीप कपूर सहित कई लोग उपस्थित रहे।
More Stories
धामी सरकार की उत्तराखण्ड में ट्रांसपोर्ट क्रांति की तैयारी, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का कसता शिकंजा
फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल: देहरादून 61वें संस्करण में फिटनेस, प्रकृति और सामुदायिक भावना की सुबह की सवारी करता है