देहरादून
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी आर पाटिल से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन (ग्रामीण) से उत्तराखंड के ग्रामीणों के जीवन की गुणवत्ता में काफी सुधार आया है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्य अंतिम चरण में हैं। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यों को समय से पूरा करने के लिए जल जीवन मिशन के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आवंटित अवशेष धनराशि जल्द उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने गंगा और उनकी सहायक नदियों के अतिरिक्त अन्य नदी घाटियों पर स्थित जल विद्युत परियोजनाओं की स्वीकृति दिए जाने का भी अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि धौली गंगा पर स्थित पिथौरागढ़ की सेला उर्थि जल विद्युत परियोजना गंगा बेसिन में नहीं है। इसलिए मंत्रालय से इस संबंध में सभी स्वीकृतियों प्रदान की जा सकती हैं।
More Stories
यू.के. के सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने प्रवासी मामलों के मंत्री रवजोत सिंह से की मुलाकात
सार्वजनिक स्थान पर गुंडई दिखाने वालो के सर से पुलिस ने उतारा दबंगई का भूत
कोच्चि स्थित सीएसएल द्वारा निर्मित तीसरी पनडुब्बी रोधी उथले पानी की नौका, मैंग्रोल की डिलीवरी।