झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज जोरदार संबोधन दिया। हेमंत सोरेन ने भाजपा पर डायरेक्ट अटैक किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ऐसी स्थिति पैदा कर दी कि किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो गए। लोग भूखे मर रहे थे। हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान राज्य के अलग होने के बाद सभी डरे सहमे थे
झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज जोरदार संबोधन दिया। हेमंत सोरेन ने भाजपा पर डायरेक्ट अटैक किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ऐसी स्थिति पैदा कर दी कि किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो गए। लोग भूखे मर रहे थे।
हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान राज्य के अलग होने के बाद सभी डरे सहमे थे, जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झारखंड को दलदल में धकेलने का प्रयास किया। हमें सत्ता से हटाने को हथकंडे अपनाए गए।
विपक्ष के लोग कहते अटलजी ने अलग किया, यह सही है कि उन्होंने मुहर लगाई। लेकिन संघर्ष से राज्य मिला, लड़ाई वर्षों चली और लोग शहीद हुए और महिलाएं विधवा हुईं। आपलोग ही बताइए 2019 तक राज्य को क्या मिला?
More Stories
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे – गणेश जोशी
प्रेम नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष आदरणीय राजेश भाटिया को पर्यटन विभाग प्रकोष्ठ का सहसंयोजक का दायित्व मिलने पर हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
भारतीय सेना भर्ती अभ्यार्थियों हेतु भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के तरफ से महत्वपूर्ण सूचना : भर्ती वर्ष 2027