देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बांग्लादेश में हिन्दूओं एवं अन्य अल्पसंख्यकों के मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के दिन 10 दिसंबर को देहरादून में आयोजित होने वाले आक्रोश मार्च (रैली) की तैयारियों के संबंध में किशननगर वार्ड और डाकरा में बैठकों को संबोधित किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों पर गहरी चिंता व्यक्त की।उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दूओं एवं अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रहा अत्याचार और हिंसा अत्यंत निंदनीय है, हम सभी को एकजुट होने की आवश्यकता है। बैठक के दौरान उपस्थित जन समूह से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी लोगों से आगामी 10 दिसम्बर को रैंजर्स कॉलेज ग्राउण्ड देहरादून में आयोजित होने वाले आक्रोश मार्च में अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, नंदनी शर्मा, अंकित जोशी, संदीप कुमार बिट्टू, निर्मला थापा, प्रभा शाह, रेखा थापा, मीनू राणा, ऋतिक कुमार, पंकज कुमार, सुरेश गौड़ सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
More Stories
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे – गणेश जोशी
प्रेम नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष आदरणीय राजेश भाटिया को पर्यटन विभाग प्रकोष्ठ का सहसंयोजक का दायित्व मिलने पर हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
भारतीय सेना भर्ती अभ्यार्थियों हेतु भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के तरफ से महत्वपूर्ण सूचना : भर्ती वर्ष 2027