देहरादून
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कैम्प कार्यालय लोहिया हेड, खटीमा में आम जनता से संवाद कर जन समस्याए सुनी मुख्यमंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान अधिकारियों का नैतिक दायित्व है। जनसमस्याओं का स्थानीय स्थर पर समाधान हो इस पर अधिकारियों को विशेष ध्यान देना होगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, निवर्तमान उपाध्यक्ष किसान आयोग राजपाल सिंह, रमेश चंद्र जोशी, निवर्तमान मंडी अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी, ब्लॉक प्रमुख रणजीत सिंह नामधारी, सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
More Stories
धामी सरकार की उत्तराखण्ड में ट्रांसपोर्ट क्रांति की तैयारी, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का कसता शिकंजा
फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल: देहरादून 61वें संस्करण में फिटनेस, प्रकृति और सामुदायिक भावना की सुबह की सवारी करता है