देहरादून
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज देहरादून उनके कैंप कार्यालय में गोरखा राइफल 2/ 5 (एफ.एफ .) के पूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर पूर्व सैनिक उपाध्यक्ष कैप्टन खेम बहादुर थापा ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को गोरखा राइफल 2/ 5 (एफ.एफ.) के 138 वें स्थापना दिवस का स्मृति चिन्ह भेंट किया। पूर्व सैनिकों ने सैनिक कल्याण मंत्री को अवगत कराया कि यह पलटन मात्र ऐसी पलटन है। जिसमें तीन विक्टोरिया क्रॉस प्राप्त सैनिक है। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों को 138 वें स्थापना दिवस बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।
इस अवसर पर 2/5 गोरखा राइफल एफ. एफ. कैप्टन आईं.बी. थापा, सी.बी. सूबेदार अशोक, राजेंद्र तमंग, श्याम थाप, सूबेदार डी. बी.थापा, हवलदार अरविंद, हवलदार एन. बी.थापा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
More Stories
गुरुकुल, पोंधा, देहरादून मे द्वितीय चरण का वृक्षारोपण कार्यक्रम
किंग ऑफ उत्तराखण्ड” को दून पुलिस लायी घुटनो पर, पहुँचाया सलाखों के पीछे
यू.के. के सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने प्रवासी मामलों के मंत्री रवजोत सिंह से की मुलाकात