देहरादून
जिलाधिकारी सविन बंसल के मसूरी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान 18 अक्टूबर 2024 को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों द्वारा शिकायत की गई थी कि पिक्चर पैलेस मसूरी में सीवर लाइन के सड़क से ऊंचे चैंबर हैं जिनसे वर्षों से आए दिन दुर्घटना घटित हो रहीं हैं तथा लोग गंभीर घायल हो रहे हैं, कई बार जान पर भी बन आती है, जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, जिस पर तथा जल संस्थान के अधिकारियों ने अवगत कराया था कि 4 नवंबर तक कार्य प्रारंभ कर देंगे.
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज 4 नवंबर को पिक्चर पैलेस सीवर लाइन के चेंबर ठीक करने का कार्य प्रारंभ हो गया है.
—0—
More Stories
एलकेडी मोटर मार्ग केे पुर्ननिर्माण के लिए रुपये 14.55 करोड़ स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
धामी सरकार की उत्तराखण्ड में ट्रांसपोर्ट क्रांति की तैयारी, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का कसता शिकंजा