विगत दिनों से जिलाधिकारी को प्राप्त हो रही थी, मण्डी परिषद कार्यालय की शिकायत।
औचक निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी को मिला 19 कार्मिक अनुपस्थित।
10:15 बजे तक एक ही कर्मचारी कार्यालय में थे उपस्थित।
अनुपस्थित कार्मिकों की वेतन रोकने हेतु डीएम को पत्रावली अग्रसारित।
डीएम का कड़ी निर्देश लापरवाह कार्मिकों के विरुद्ध निरंतर होगी कार्रवाई।
जनमानस को तत्परता से सेवा न देने वाले कार्मिकों पर रहेगी कड़ी निगरानी : डीएम।
देहरादून………. जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल के दिशा निर्देशन के अनुपालन में आज उपजिलाधिकारी सदर ने शहर में अवस्थित कृषि उत्पादन मण्डी परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। प्रातः 10:15 बजे तक कार्यालय में मात्र एक ही कर्मचारी प्रदीप कुमार पर्यवेक्षक उपस्थित पाए गए, जबकि अधिकारी सहित 19 कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
अनुपस्थित कार्मिकों की वेतन रोकने हेतु उपजिलाधिकारी हर गिरी ने पत्रावली बनाकर, जिलाधिकारी को प्रेषित किया।
जिलाधिकारी को आये दिन कृषि उत्पादन मण्डी परिषद कार्यालय की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। अधिकारी कर्मचारियों के मनमानी के चलते कार्यालय में हो रहे थे,जनमानस परेशान।
जिलाधिकारी के जनपद में अवस्थित कार्यालय में तैनातअधिकारी/कर्मचारियों को कड़ी दो टूक कार्यालयों में जनमानस नहीं होनी चाहिए परेशान, शिकायत मिलने पर खामियाजा भुगतना पड़ेगा। लापरवाह कार्मिकों के विरुद्ध होगी कठोर कार्रवाई।
More Stories
एलकेडी मोटर मार्ग केे पुर्ननिर्माण के लिए रुपये 14.55 करोड़ स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
धामी सरकार की उत्तराखण्ड में ट्रांसपोर्ट क्रांति की तैयारी, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का कसता शिकंजा