उत्तरकाशी में मस्जिद हटाने को लेकर जनाक्रोश रैली निकाली जा रही है। संगठन की रैली को रोकने के लिए पुलिस की ओर से बैरियर लगाए गए हैं, लेकिन लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। धार्मिक संगठन द्वारा मस्जिद को लेकर निकाली जा रही जनाक्रोश रैली के चलते बाजार बंद कराए गए हैं।
मस्जिद पुरानी है। धार्मिक संगठन की ओर से इसे अवैध बताया जा रहा है। हालांकि जिला प्रशासन इसे सरकारी भूमि पर अवैध रूप से नहीं बने होने को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर चुका है। लेकिन संगठन इसे नहीं मान रहा है। पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम में आज जनाक्रोश रैली निकाली जा रही है।
पुलिस ने रैली को रोकने के लिए तीन जगह पर बैरियर लगाए है। सिंगल तिराहा सहित भटवाड़ी रोड ओर भैरव चौक में बैरियर के साथ भारी पुलिस बल तैनात है।
More Stories
प्रशासन गांव की ओरः न्याय पंचायत छिद्दरवाला में जिला प्रशासन ने सुनी ग्रामीणों की समस्या
प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए कांग्रेस का भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा पुतला दहन”. _ मकवाना
नव वर्ष पर माननीय राज्यपाल का देहरादून कैंट स्थित मीडियम आर्टिलरी रेजिमेंट का दौरा