*जिलाधिकारी की सख्ताई का दिखने लगा असर, हरकत में आई नगर निगम की मशीनरी। जिलाधिकारी द्वारा सख्त निगरानी के निर्देशों के बाद सक्रिय हुई नगर निगम की पैट्रोलिंग टीम।*

*जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर निगम के अधिकारी कर रहे हैं पैट्रोलिंग, कम्पनियों के पार्किगं स्थलों एवं रूटों का किया औचक निरीक्षण*
*जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में नगर निगम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कूड़ा उठान हेतु अनुबन्धित कम्पनियों के निर्धारित संख्या में वाहन न पाए जाने पर नोटिस दिए।*
*पुरानी तहसील में बने गार्बेज प्वांईट को किया गया साफ, सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा डालने पर भारी अर्थदण्ड की दी गई चेतावनी।*
देहरादून
जिलाधिकारी सविन बंसल शहर की सफाई व्यवस्थाओं की स्वयं मॉनिटिरिंग कर रहे हैं। कूड़ा सम्बन्धी शिकायतों पर नगर निगम के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।नगर निगम में व्यवस्था परिवर्तन का असर दिखा। नगर निगम देहरादून द्वारा राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स और नई तहसील परिसर की सफाई के लिए अनुबंधित उड़ा संस्था के ठेकेदार अमीर कुरैशी पुत्र बशीर कुरैशी के विरूद्ध चालान की कार्यवाही करते हुए 01 लाख का अर्थदण्ड लगाया गया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा डालने वालों पर नजर रखी जाए तथा ऐसा करते हुए पाए जाने वालों के विरूद्ध भी कड़ी कार्यवाही की जाए। बताया गया कि कूड़ा बीनने वालों द्वारा बेकार कूड़ा सार्वजनिक स्थल पर डाल दिया जाता है, जिससे किन्ही-2 स्थलों पर कूड़े के ढेर लग जाते हैं।
पुरानी तहसील में कूड़ा जमा होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने नगर निगम को उक्त स्थल पर कूड़ा हटाने तथा सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए, जिस पर नगर निगम की टीम द्वारा मुख्य नगर आयुक्त की मौजूदगी में सफाई करवाई गई।
जिलाधिकारी के निर्देश पर उप नगर आयुक्त ने आज सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान, कूड़ा वाहन संचालन, आदि का औचक निरीक्षण किया। नगर निगम से अनुबन्धित कम्पनी इकोनवेस्ट मैनजेमेंट सिस्टम, वाटरग्रेस, सनलाईट कम्पनी के कूड़ा उठान रूट, वाहन व्यवस्था का निरीक्षण किया गया, जिसमें वाहन निर्धारित संख्या से कम पाए गए कुछ वाहन खराब पाए गए, जिस पर सम्बन्धित कम्पनियों को नोटिस दिए गए ।
—0—

More Stories
देहरादून साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह ने किया ‘Emerging Trends in Multidisciplinary Research and Innovation’ पुस्तक का विमोचन
अभ्यास माउंटेन गार्जियन 2026 पूरे जोश एवं उत्साह के साथ जारी*
धामी सरकार का बड़ा कदम, पिथौरागढ़ जिला न्यायालय में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग