देहरादून/प्रेम नगर
श्री सनातन धर्म मंदिर, प्रेमनगर में स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान द्वारा संचालित महर्षि वाल्मीकि शिक्षा संस्कार केंद्र के बच्चों ने शिक्षक दिवस अति धूमधाम से मनाया।
कार्यक्रम का संचालन छात्रा वैष्णवी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सहायक आयुक्त, केंद्रीय विद्यालय संगठन, डा. लालिमा वर्मा जी ने बच्चों को भविष्य संवारने के टिप्स दिए और कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व उप प्रधानाचार्य, केंद्रीय विद्यालय श्रीमती नीलम माकिन जी ने बच्चों को शिक्षकों और बड़ों का सम्मान करने का संदेश दिया। कार्यक्रम अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश चावला जी ने बच्चों को उपहार, लेखन सामग्री एवं केंद्र को एक स्टील अलमारी प्रदान की। कार्यक्रम में उपस्थित प्रेमनगर क्षेत्र के शिक्षक श्री डीसी ध्यानी जी, श्रीमती नीलम माकिन जी, श्री अर्जुन कोहली जी, श्रीमती यशोदा टुटेजा जी एवं श्री सौरभ पांडे सहित संस्कार केंद्र के शिक्षक स. अमनदीप सिंह, मनीषा नेगी, तृषा व खुशी का केंद्र के बच्चों द्वारा सम्मान किया गया।
इस अवसर पर केंद्र संचालिका श्रीमती पारुल बिश्नोई, गुलशन माकिन, ओम प्रकाश टुटेजा, मनोज बहल, एस डी ढोंढयाल सहित क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
देहरादून साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह ने किया ‘Emerging Trends in Multidisciplinary Research and Innovation’ पुस्तक का विमोचन
अभ्यास माउंटेन गार्जियन 2026 पूरे जोश एवं उत्साह के साथ जारी*
धामी सरकार का बड़ा कदम, पिथौरागढ़ जिला न्यायालय में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग