देहरादून
भारतीयता पार्टी महानगर द्वारा मान्य मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कार्यकर्ता संबाद एवं समरसता भोज का कार्यक्रम महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपने घर से भोजन बनाकर लाए और साथ में बैठकर के भोजन किया संवाद कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री से कार्यकर्ताओं ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में भी अवगत कराया जिसमे मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष पार्षद गण महिला मोर्चे की कार्यकर्ता ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रदेश के मुख्य सेवक श्रीमान पुष्कर सिंह धामी जी से साझा किया और मुख्यमंत्री जी ने बहुत ही शालीनता एवं गंभीरता के साथ सभी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को लिखा और उसी समय यथासंभव समस्याओं के निदान के लिए भी आश्वासन दिया महानगर देहरादून में इस प्रकार का यह पहला कार्यक्रम था इसके लिए महानगर अध्यक्ष को सभी अतिथिगण ने साधुवाद दिया और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम महानगर में निरन्तर होना चाहिए।
कार्यक्रम में सांसद नरेश बंसल विधायक खजान दास विनोद चमोली उमेश शर्मा श्रीमती सविता कपूर पुनीत मित्तल आदित्य चौहान नेहा जोशी विनोद उनियाल विश्वास डाबर कार्यक्रम का संचलन महामंत्री सुरेंद्र राणा ने किया राजेंद्र ढिल्लो सुनील शर्मा रतन सिंह चौहान देवेंद्र पाल मोंटी विपिन खंडूरी आशीष शर्मा संदीप मुखर्जी राजेश कांबोज बिमल उनियाल वीरेंद्र थपलियाल प्रदीप कुमार उमा नरेश तिवारी संतोष सेमवाल गोविंद मोहन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
More Stories
वेलिंगटन में भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा रक्षा रणनीतिक संवाद*
भारतीय नौसेना जल्द ही स्वदेशी निर्मित अपने दूसरे डाइविंग सपोर्ट वेसल ‘निपुण’ को कमीशन करने के लिए तैयार है।
भारतीय जनता पार्टी महानगर सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ SIR प्रक्रिया में बाधा डालने के कांग्रेस के प्रयासों के खिलाफ भाजपा का जोरदार प्रदर्शन किया गया।