लोहाघाट में घर से स्कूल के लिए निकली नाबालिग छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण और छेड़खानी का गंभीर मामला सामने आया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद लोगों और व्यापारियों में गहरा आक्रोश है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो, बीएनएस की धारा 123 और 74 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार को उनकी नाबालिग बेटी सुबह स्कूल के लिए निकली थी। आरोप है कि इसी बीच रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर उसका अपहरण कर लिया और नाबालिग को सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ छेड़खानी की। छात्रा के स्कूल नहीं पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन ने जब परिजनों से संपर्क किया तो वे सकते में आ गए। इसी दौरान नाबालिग छात्रा बदहवास हालत में घर पहुंच गई। परिजनों की पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हुआ। नाबालिग की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी तीन से चार के करीब हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, बीएनएस की धारा 123 और 74 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
उप जिला अस्पताल की चिकित्साधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल ने बताया कि पीड़िता छात्रा ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाने की बात कही है। बताया कि छात्रा को जो नशे का पदार्थ सुंघाया है उसका सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच की रिपोर्ट आने के बाद मामले का सही पता पता चल पाएगा।
छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। इसके बाद ही घटना का पता चल पाएगा।
बाजार की एक गली में हो चुकी हैं कई वारदातें

More Stories
देहरादून साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह ने किया ‘Emerging Trends in Multidisciplinary Research and Innovation’ पुस्तक का विमोचन
अभ्यास माउंटेन गार्जियन 2026 पूरे जोश एवं उत्साह के साथ जारी*
धामी सरकार का बड़ा कदम, पिथौरागढ़ जिला न्यायालय में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग