देहरादून। समान नागरिक संहिता की पहल समेत अन्य निर्णयों को लेकर देशभर में चर्चा के केंद्र में आए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाजपा नेतृत्व चुनावों में भरपूर उपयोग कर रहा है। लोकसभा चुनाव के बाद अब मुख्यमंत्री धामी जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक की भूमिका निभाएंगे। भाजपा संगठन ने उनसे जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रचार के लिए तीन दिन का समय देने का अनुरोध किया है।
भाजपा संगठन ने लोकसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री धामी को राज्यों में चुनावी मोर्चे पर लगाया था। तब उन्होंने दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, गुजरात समेत अन्य राज्यों में एक के बाद एक भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाओं, रोड शो समेत अन्य कार्यक्रमों को संबोधित किया था।

More Stories
देहरादून साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह ने किया ‘Emerging Trends in Multidisciplinary Research and Innovation’ पुस्तक का विमोचन
अभ्यास माउंटेन गार्जियन 2026 पूरे जोश एवं उत्साह के साथ जारी*
धामी सरकार का बड़ा कदम, पिथौरागढ़ जिला न्यायालय में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग